गौरीगंज, अप्रैल 20 -- अमेठी,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले की फसल कटाई के इस व्यस्त मौसम में अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भवसिंहपुर गांव में एक किसान की मेहनत पल भर में राख हो गई। जर्जर बिजली के तारों में शार्ट सर्किट से उठी चिंगारी ने खेत में फैली पकी गेहूं की फसल को आग की लपटों में लपेट लिया। एक बीघा गेहूं जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग की लपटें नजदीकी बिजली ट्रांसफार्मर तक पहुंच रही थीं जिससे बड़े हादसे का खतरा मंडराने लगा। लेकिन समय रहते गांव के ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग पर काबू पा लिया और एक बड़ी तबाही टल गई। पीड़ित किसान यशवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब एक बीघा गेहूं काटकर खेत में डंठल सहित फैला रखा था। दोपहर बाद उसे बांधकर मड़ाई कराने की तैयारी चल रही थी। दोपहर 11 से 12 बजे के बीच हल्की हवा चली और खेत के ऊपर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.