कन्नौज, मार्च 9 -- गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अम्बर पुरवा में शार्ट शर्किट से आग लग गई। जिसमें घर गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। शनिवार को ग्राम अम्बर पुरवा निवासी पंकज यादव पुत्र देवेश यादव के घर शार्ट शर्किट से आग लग गई। जिसमें घर में रखा हजारों रुपए कीमत का सामान व 20 कुंतल भूसा आदि जल कर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...