फतेहपुर, मार्च 31 -- थरियांव-हथगाम। थरियांव और हथगाम थाना क्षेत्रों में मंगलवार को आग की दो अलग-अलग घटनाओं में करीब 55 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों के सामने खाद्यान्न संकट खड़ा हो गया है। थरियांव थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में मंगलवार दोपहर में तेज हवा के चलते बिजली का तार नीम के पेड़ की डाल से टकरा गया। स्पार्किंग से खेत में खड़ी पकी गेहूं की फसल में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। गांव से खेत की दूरी अधिक होने के कारण जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग बुझाते, तब तक 30 बीघा फसल जल चुकी थी। पीड़ित किसानों में शरीफ, मोहम्मद अहमद, नियाजउद्दीन, रोअबुन निशा, फिरोज खान, सरवन खान व अकीदुल निशा समेत कई लोग शामिल हैं। ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी, लेकिन टीम समय पर नहीं पहुंच सकी। उधर हथगाम थाना क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.