बाराबंकी, फरवरी 28 -- बाराबंकी। पुराने राजमार्ग पर पैसार कोठी के पास स्थित एक बैंक में शनिवार की भोर धुआं उठता देख कर लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसमें हजारों की क्षति हुई है। बाराबंकी-अयोध्या पुराने राजमार्ग पर पैसार कोठी के पास यश बैंक की शाखा संचालित है। शनिवार की भोर करीब पांच बजे बैंक के अंदर से धुआं उठते हुए देख कर इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना के बाद बैंक के कर्मचारी भी पहुंच गए थे। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आनन-फानन कार्रवाई करते हुए आग का काबू पाया। बताया कि बैंक में लगे एसी में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.