बाराबंकी, जनवरी 22 -- रामसनेहीघाट। लखनऊ से छात्रों को लेकर अयोध्या लौट रही एक निजी बस में गुरुवार की शाम शार्ट सर्किट के चलते अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। घटना में तीन छात्राएं मामूली रूप से घायल हो गईं। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को घर भेज दिया। अयोध्या स्थित अवध महाविद्यालय के 54 छात्र-छात्राएं गुरुवार की सुबह बीएड की परीक्षा देने लखनऊ गए थे। छात्र वासुदेव महाविद्यालय, रजत महाविद्यालय समेत एक अन्य केंद्र पर परीक्षा देने महाविद्यालय के तीन शिक्षकों के साथ पहुंचे थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी एक निजी बस से वापस अयोध्या लौट रहे थे। जब बस लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर मोहम्मदपुर कीरत के पास स्थित राधे-राधे ढाबा के निकट पहुंची, तभी अचानक बस में शार्ट सर्किट हुआ और धुआं निकलने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.