मिर्जापुर, मई 19 -- जमालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमालपुर मोड़ पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एचटी लाइन के तार में शार्टसर्किट से निकली चिनगारी एक मड़हे पर गिर गई। देखते ही देखते चिनगारी ने आग का विकराल रूप धारण कर लिया। आग से मड़हा और दुकान जलकर बर्बाद हो गया। मदरा गांव निवासी सुभाष गुप्ता का जमालपुर मोड़ पर मड़हा है। उसी में पान की दुकान चलाते हैं, जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। दुकानदार एक दिन पहले ही मरम्मत कराया था। शाम बिजली के तार से निकली चिनगारी से मड़हे में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा मड़हा जलकर राख हो गया। यह भी पढ़ें- दुकान में आग लगने से क्षति मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बाल्टी और अन्य बर्तनों से पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तक मड़हा और अंदर रखा जलकर बर्बाद हो गया। लेखपाल विजय सिंह ने मौके पर पहु...