कन्नौज, फरवरी 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के टीकानगला गांव में झोपड़ी में अचानक शार्टसर्किट से आग लग गई। जब तक आग बुझाई जाती, तब तक उसमें रखा घर गृहस्थी का सभी सामान जलकर राख हो गया। टीकानगला गांव निवासी धर्मेंद्र कश्यप की झोपड़ी पड़ी है। गुरूवार को अचानक हुए शार्टसर्किट से झोपड़ी में आग लग गई। जिस समय झोपड़ी में आग लगी, उस समय उनकी वृद्ध माताजी झोपड़ी के अंदर बैठी थी। आग लगते ही वह चीखकर बाहर निकली। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। झोपड़ी से निकल रही आग की लपटें और धुएं के गुबार को देखकर आस-पड़ोस के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। जब तक आग बुझाई जाती, तब तक गृहस्थी का सभी सामान जलकर राख हो गया। धर्मेंद्र कश्यप ने बताया कि आग से झोपड़ी में रखी चारपाई, बिस्तर, अनाज, भूसा समेत अन्य गृहस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.