शारीरिक सक्रियता की कमी भी लिवर का कारण : डॉ. आलोक
प्रयागराज, जून 11 -- ग्लोबल फैटी लिवर डे के अवसर पर गुरुवार को रोटरी इलाहाबाद नार्थ, एस गैस्ट्रो केयर एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल और इंडियन नेशनल एसोसिएशन फॉर स्टडी ऑफ लिवर की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में संगोष्ठी और स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक मिश्र ने जीवनशैली में बदलाव और लिवर प्रबंधन विषय पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज के दौर में खान-पान, शारीरिक सक्रियता की कमी और मानसिक तनाव के कारण लिवर की समस्याएं बढ़ रही हैं। लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप शॉ ने कहा कि लिवर में सूजन या फैट जमा होना साइलेंट किलर साबित हो सकता है। डॉक्टरों की टीम ने 150 लोगों की नि:शुल्क जांच कर दवाएं वितरित की। क्लब के अध्यक्ष उमंग अग्रवाल कहा कि रोटरी अपने सामाजिक सरोकार के प्रति समर्पित है। उन्होंने वक्ताओं को स्मृति चिह्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.