नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। यूपी के देवरिया में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को छह दिन तक सलेमपुर थाने में बैठाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त हो गया है। इस मामले में कोर्ट के सख्त रुख अपनाने के बाद एसपी अभिजीत आर शंकर ने सलेमपुर के कोतवाल विनोद कुमार सिंह और विवेचक दरोगा दीप नारायण को सस्पेंड कर दिया है। मामले में 23 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने विवेचक को सीसी फुटेज व कागजात के साथ तलब किया है। सलेमपुर उपनगर में किराये के कमरे में एक युवती को रखकर शादी का झांसा देकर एक युवक ने शारीरिक संबंध बनाया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी दिखाते हुए 2 सितंबर को चालान कर दिया। इस बीच आरोपी की मां हाईकोर्ट पहुंच गई और रिट दाखिल कर दी। उसने आरोप लगाया कि उसके बेटे को छह दिन ...