फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 14 -- फर्रुखाबाद।शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाये गये और 25 लाख की मांग की गयी। मांग पूरी न होने पर दूसरी जगह विवाह तय कर जान से मारने की धमकी दी गयी। इस मामले में महिला की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। पुलिस इसमें जांच कर रही है। फतेहगढ़ कोतवाली में एक महिला ने फिरोजाबाद जिले के एक गांव के रहने वाले अमरपाल समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप लगाया कि आरोपित अनिल द्वारा उसको शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाये गये। उसके पिता से शादी में 25 लाख की मांग की गयी। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए मांग पूरी न होने पर दूसरी जगह विवाह तय कर उसके प्रिता के साथ झगड़ा किया गया। जान से मारने की धमकी दी गयी। प्रभारी निरीक्षकने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया...