मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता लंबे समय के बाद शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशकों की नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर शिड्यूल जारी कर दिया गया है। आठ अप्रैल से इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह नियुक्ति होगी।कोर्ट के आदेश पर अंक में छूट के बाद सूबे के 239 सफल अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग होनी है। मिडिल स्कूलों में इनकी नियुक्ति होगी। शिक्षा विभाग के उप सचिव अजय सतीश भेंगरा ने सभी जिलों को शिड्यूल के अनुसार सभी प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। डीईओ को निर्देश मिला है कि आठ अप्रैल तक विद्यालयवार पदों को उपावंटित करते हुए नियोजन इकाई कोटिवार रिक्त पदों को जिले के एनआईसी पोर्टल पर डालेंगे। कैम्प में नहीं आने वाले अभ्यर्थियों का दावा रद्द कर दिया जाएगा। उसके बाद उन्...