भभुआ, अप्रैल 4 -- अभ्यर्थी 11 से 26 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन, 9 मई को अंतिम मेधा सूची और 28 मई को मिलेगा नियुक्ति पत्र डीईओ व डीपीओ ने अभ्यर्थियों से की एनआईसी पोर्टल पर नजर रखने की अपील (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर जिले में मध्य विद्यालयों के लिए शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक नियोजन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शिक्षा विभाग से जारी अधिसूचना के आलोक में जिले में नियुक्ति को लेकर विस्तृत समय-सारिणी निर्गत किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) शंभू कुमार सिंह ने बताया कि नियोजन की पूरी प्रक्रिया जिला स्तर पर पारदर्शी, समयबद्ध और विभागीय निर्देशों के अनुरूप पूरी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि रिक्त पदों के प्रकाशन से लेकर आवेदन, मेधा सूची, आपत्ति, कैंप, चयन सूची और ...