देहरादून, सितम्बर 20 -- देहरादून। शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में कई बेरोजगार रविवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इस दौरान संगठन को सोमवार को मुख्यमंत्री से वार्ता का आश्वासन मिला। संगठन के अनुसार शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षित बेरोजगारों का शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा में अनिश्चितकालीन धरना 109वें दिन और क्रमिक अनशन 94वें दिन भी जारी है। प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडेय ने कहा कि लंबे समय से आंदोलन के बावजूद सरकार की ओर से मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में शारीरिक शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। संगठन ने सरकार से संवाद कर जल्द समाधान निकालने की मांग की। प्रशिक्षित बेरोजगारों की प्रमुख मांगों में...