शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षित बेरोजगारों के आंदोलन को बॉबी पंवार का समर्थन
देहरादून, सितम्बर 3 -- देहरादून। शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा में शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन का अनिश्चितकालीन धरना एवं क्रमिक अनशन जारी है। आंदोलन के 77वें दिन युवाओं को उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने समर्थन दिया। अध्यक्ष बॉबी ने धरनास्थल पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। संगठन ने इसे अपने संघर्ष और एकता की जीत बताया। बेरोजगारों ने प्राथमिक से इंटरमीडिएट स्तर तक शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति को कैबिनेट मंजूरी, इंटर कॉलेजों में व्यायाम प्रवक्ता के पद सृजित करने और आयु सीमा में छूट देने की मांग उठाई। संगठन ने कहा कि शारीरिक शिक्षा को विद्यालयों में मजबूत करने और प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार को जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.