भागलपुर, अप्रैल 19 -- भागलपुर। जिला शिक्षा कार्यालय की स्थापना शाखा ने जिले में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों की भर्ती को लेकर अधिसूचना जारी की है। उच्च न्यायालय के आदेश के तहत पूरे राज्य में पिछड़ा वर्ग व अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 239 सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति का निर्देश शिक्षा विभाग ने जारी किया है। इसके तहत भागलपुर जिले में अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 20 और पिछड़ा वर्ग के 20 खाली सीट विभिन्न विद्यालयों में भरे जाएंगे। सफल अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र नियोजन समिति के सदस्य सचिव के माध्यम से हाथों-हाथ, स्पीड पोस्ट या निबंधित डाक से प्राप्त किए जाएंगे। बता दें कि जिले के विभिन्न विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक के कुल पद 228 हैं। इनमें पूर्व में 96 चयनित हुए हैं। वहीं 132 सीट खाली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.