बांका, सितम्बर 28 -- पंजवारा (बांका), निज प्रतिनिधि। पंजवारा के सीमावर्ती धोरैया प्रखंड क्षेत्र के प्रोन्नत मिडिल स्कूल पसहाना में सोमवार को शारीरिक शिक्षक बालमुकुन्द यादव का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों ने मिलकर उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरीय साधनसेवी एतशामुल हक और संकुल समन्वयक पटवा विनय पाण्डेय जी उपस्थित रहे। उनके साथ ही विशिष्ट शिक्षक मुकेश कुमार सिंह एवं अभिनव कुमार चौधरी मुख्य रूप से मंच पर मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर हाई स्कूल पंजवारा के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक विमल कुमार विनोद एवं आर्टिस्ट मुरली मनोहर मंजू ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और अपने विचार साझा किए। समारोह के दौरान सरप्लस शिक्षक के तहत विद्यालय से स...