वाराणसी, अप्रैल 25 -- वाराणसी। आर्य महिला पीजी कॉलेज में शुक्रवार को स्टॉफ इंरिचमेण्ट ऐंड इम्पावरमेंट कमेटी की तरफ से 'शारीरिक-मानसिक संतुलन का अंत:संबंध' विषयक व्याख्यान हुआ। प्रो. जया मिश्रा ने विषय स्थापना की। मुख्य वक्ता पारायणी नाड़ी विशेषज्ञ वैद्य रिया राय द्विवेदी ने शारीरिक एवं मानसिक संतुलन के विभिन्न पहलु बताए। अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. रचना दुबे ने की। इस दौरान प्रो. भावना त्रिवेदी, प्रो. बिन्दु लाहिड़ी, डॉ. अन्नपूर्णा दीक्षित, डॉ. भानुमति मिश्रा, डॉ. पूनम जायसवाल, डॉ. मंजू मेहरोत्रा, डॉ. स्वप्ना बन्दोपाध्याय, डॉ. सुनीता यादव आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- व्यक्तित्व विकास में मूल्य शिक्षा और ध्यान की भूमिका पर सेमिनार यह भी पढ़ें- मानसिक स्वास्थ्य ही सफलता की कुंजी: डॉ. वालिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...