शारीरिक दक्षता की दी जानकारी
बागेश्वर, अप्रैल 10 -- बागेश्वर, देवेंद्र पांडे। पुलिस बल में शारीरिक दक्षता, उच्च स्तरीय अनुशासन तथा मानसिक सतर्कता बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड हुई। पुलिस उपाधीक्षक अजय साह ने जवानों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं जवानों के साथ दौड़ लगाकर उनका मनोबल बढ़ाया तथा ड्रिल तथा स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया। परेड के दौरान अधिकारियों ने बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन और नियमित व्यायाम पर विशेष जोर दिया, ताकि जवान अपनी ड्यूटी का निर्वहन अधिक ऊर्जा और दक्षता के साथ कर सकें। इसके साथ ही कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जवानों को शस्त्रों के संचालन और उनके रख-रखाव की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.