वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आर्य महिला पीजी कॉलेज में मंगलवार को व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें हेल्थ एंड हाईजिन यूनिट और गृह विज्ञान विभाग ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य प्रो. रचना दुबे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. शुची तिवारी ने बताया कि अनियमित जीवनशैली, तनाव और शारीरिक गतिविधियों की कमी से उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) का खतरा रहता है। डॉ. मंजू मेहरोत्रा ने कहा कि शैक्षणिक व्याख्यान से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है। संचालन डॉ. एकता गुप्ता और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. चंचला सिंह ने किया। दिव्या वाजपेयी, अनुराधा श्रीवास्तव, मीनू यादव, रितिका उपाध्याय सहित कई लोग उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.