शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए करें योगाभ्यास
धनबाद, जून 19 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बीसीसीएल के कोयला भवन मुख्यालय में जारी सात दिवसीय योग कैंप को लेकर गुरुवार को अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ भाग लिया। योग प्रशिक्षक डीके पासवान के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं विश्राम संबंधी अभ्यास किए। इस दौरान योग की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि योग के नियमित अभ्यास से शरीर का लचीलापन बढ़ता है, श्वसन प्रणाली बेहतर होती है, तनाव एवं थकान में राहत मिलती है एवं मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। मौके पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) कुमार मनोज, महाप्रबंधक (सिक्यूरिटी) हफिजुल कुरैशी, महाप्रबंधक (खनन/एचआरडी) सुधाकर प्रसाद, विभागाध्यक्ष (औद्योगिक संबंध/सीएसआर), विभागाध्यक्ष (विधि)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.