पटना, मार्च 10 -- राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के मौके पर हिन्दुस्तान प्रेस, दानापुर में योग कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम द आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हुआ। प्रशिक्षक ज्योति सिन्हा और पंकज कुमार ने कर्मचारियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम कराए, जिनमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग अभ्यास के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने, तनाव को कम करने तथा कार्यक्षमता बढ़ाने के बारे में जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षकों ने कहा कि योग को दैनिक जीवन में अपनाकर लोग स्वस्थ और सुरक्षित जीवन जी सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों ने योग के महत्व को समझते हुए इसे दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.