शामली, अप्रैल 27 -- शामली। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विद्या भारती की शिक्षण पद्धति और शारीरिक-मानसिक विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य राजीव जी ने उपस्थित छात्राओं और शिक्षकों को संबोधित करते हुए इस विषय पर अपनी महत्वपूर्ण राय साझा की। राजीव ने विद्या भारती के आधारभूत पांच विषयों योग, संगीत, संस्कृत, नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा और शारीरिक शिक्षाकृपर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह पांच विषय न केवल छात्रों के व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं, बल्कि उन्हें अपनी जड़ों और संस्कृति से भी जोड़ते हैं। कहा कि एक समग्र व्यक्तित्व के निर्माण के लिए ये विषय अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम के दूसरे चरण में योग के महत्व पर जोर दिया...