शारीरिक अक्षमता छिपाकर शादी,पति समेत पांच पर मुकदमा
लखनऊ, अक्टूबर 1 -- आशियाना थाना क्षेत्र में विवाहिता ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप है पति ने अपनी शारीरिक अक्षमता छिपाकर शादी की और बाद में परिवार के साथ मिलकर अतिरिक्त दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया। पीड़िता की तहरीर पर आशियाना पुलिस ने पति, सास, दो ननद और नंदोई के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आशियाना निवासी पीड़िता के मुताबिक, उसका विवाह 4 दिसंबर 2024 को कानपुर रोड स्थित एक निजी लॉन में इंदिरानगर निवासी युवक के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी में उसके परिजनों ने करीब 25 लाख रुपये खर्च किए। विवाह की पहली रात से ही पति ने उससे पूरी तरह दूरी बना ली। वह कभी उसके साथ नहीं सोया और किसी न किसी बहाने मां के कमरे में ही सोता रहा। पीड़िता का कहना है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.