गया, जून 24 -- केसपा स्थित मां तारा देवी मंदिर प्रांगण में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जागरण महोत्सव का आयोजन किया गया। मां तारा सामाजिक उत्थान समिति की ओर से आयोजित महोत्सव का उद्घाटन पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार, अतरी विधायक रोमित कुमार ने स्थानीय लोगों के साथ किया। पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि आस्था का महाकेंद्र केसपा का पौराणिक महत्व है। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों के सुझाव पर अब शारदीय नवरात्र में महोत्सव आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोलहदाम तटबंध टूटने से होने वाली परेशानी को जल्द दूर किया जाएगा। इसी वर्ष सोलहदाम की मरम्मत का कार्य शुरु कराया जाएगा। अतरी विधायक रोमित कुमार ने कहा कि भारतीय धर्म और परंप्राओं का प्रचार धार्मिक एवं वैज्ञानिक दोनों दृष्टिकोणों से ...