महोबा, मार्च 22 -- महोबा, संवाददाता। शारदीय नवरात्रि में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर तेज हो गया है। देवी मंदिरों में भंडारा और कन्या भोज शुरु हो गए है। इसके साथ ही मांगलिक कार्यक्रम भी शुरु हो गए है। देवी भक्तों ने माता के चौथे स्वरूप कूष्मांडा की आराधना की है। नवरात्रि में भक्त माता की आराधना कर रहे है। गांव-गांव में माता के भजन और कीर्तन हो रहे है। रविवार को अवकाश होने के कारण देवी मंदिरों में भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही देवी मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया। जो दिन भर चलता रहा। भक्तों ने मनोकामनाएं पूर्ण होने पर भंडारा सहित अन्य मांगलिक कार्य कराए है। बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर के पास भटीपुरा में एआरटीओ ऑफिस के पास भंडारा में भक्तों ने प्रसाद छका। सुबह से शुरु हुआ भंडारा शाम तक चलता रहा। देवी मंदिरों में कन्या भोज भी क...