शारदीय खरीफ़ महाअभियान का हुआ शुभारम्भ
बांका, जून 15 -- धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। प्रखंड कृषि कार्यालय धोरैया में रविवार को शारदीय खरीफ महाअभियान 2026 के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रंजू देवी तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी देवाशीष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से शारदीय खरीफ फसलों की वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक उपयोग और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी उपस्थित किसानों को दी गई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार और बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किसानों को समय पर बुवाई, बीजोपचार और कीट-रोग प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- अत्यधिक रासायनिक खेती से मिट्टी की उर्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.