शारदीय खरीफ महाभियान आज
सीवान, जून 17 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के प्रखंड कृषि कार्यालय में बुधवार को शारदीय खरीफ महाभियान सह प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। प्रखंड कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि इस कर्मशाला का मुख्य उद्देश्य किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत तकनीक, बीज चयन, समय पर बुआई, खाद-उर्वरक के सही उपयोग तथा उत्पादन बढ़ाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम और कृषि परिस्थितियों को देखते हुए किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ना बेहद जरूरी है। कर्मशाला के दौरान किसानों की समस्याओं को भी सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए जाएंगे। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों द्वारा खरीफ फसलों जैसे धान, मक्का, अरहर आदि की बेहतर पैदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.