सीवान, जून 18 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के प्रखंड कृषि कार्यालय के सभागार में बुधवार को शारदीय खरीफ महाअभियान सह प्रखंड स्तरीय किसान कर्मशाला का आयोजन किया गया। उद्धाटन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी आनन्द चौधरी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में किसानों को शारदीय खरीफ फसलों की उन्नत खेती, बीज वितरण, उर्वरक प्रबंधन एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कर्मशाला में कृषि अधिकारियों ने किसानों को मौसम के अनुरूप खेती करने, प्रमाणित बीजों का उपयोग करने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही किसानों को सरकार की विभिन्न अनुदान योजनाओं एवं कृषि यंत्रीकरण कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई। कर्मशाला के सफल आयोजन से किसानों में उत्साह देखा गया। मौके पर कृ...