शारदीय खरीफ कर्मशाला सह बीज वितरण शिविर लगा
छपरा, जून 25 -- मशरक। एक संवाददाता किसानों की आय बढ़ाने व उन्नत कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर के कृषि सभागार में गुरुवार को शारदीय (खरीफ) कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार, अंचलाधिकारी सुमंत कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आशिष आनंद, आत्मा प्रखंड अध्यक्ष त्रिभुवन भगत, भाजपा नेता मुसाफिर सिंह, भाजपा जिला मंत्री बीरबल कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। किसानों को खरीफ मौसम की मुख्य फसलों (धान, मक्का,दलहन, मढुआ,तिलहन) की वैज्ञानिक खेती व उर्वरक प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में शामिल किसानों को कृषि यंत्रीकरण, जैविक खेती, और विभिन्न प्रकार की सरकारी अनुदान की योजनाओं से अवगत कराया गया। सभी किसानों को 'फार्मर रजिस्ट्री' और 'डिजिटल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.