प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 11 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। पुलिस लाइन मैदान पर चल रहे अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। शारदा सिंह क्रिकेट एकेडमी रायबरेली और एएस हनुमानगंज की टीमें अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गईं। पहला मैच राइजिंग स्टार क्रिकेट एकेडमी प्रयागराज और शारदा सिंह क्रिकेट एकेडमी रायबरेली के बीच हुआ। राइजिंग स्टार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 93 रन बनाए। कृष्णा ने सर्वाधिक 19 और गौरव ने 12 रन बनाए। रायबरेली की ओर से ओम सिंह ने 16 रन देकर 4 विकेट लिया। जवाब में रायबरेली की टीम ने 7 विकेट खोकर मैच जीत लिया। दूसरा क्वार्टर फाइनल एएस हनुमानगंज प्रयागराज और तुलसी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। तुलसी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 76 रन बनाए। प्रियांशु न...