पीलीभीत, जनवरी 1 -- पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के समीप कई किलोमीटर में फैली शारदा सागर डैम में अनाधिकृत ढंग से सेंसेटिव जोन में मोटरबोट चलाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की गई। मोटरबोट डैम से निकाल कर ईको विकास समिति को चेतावनी पत्र जारी किया गया है। टाइगर रिजर्व की सैर के दौरान शारदा सागर डैम में सेसेंटिव जोन क्षेत्र में मोटर बोट का मजा लेना भारी पड़ सकता है। डैम के सेसेंटिव जोन में मोटरबोट का संचालन पर प्रतिबंधित है। अब नियमों का मखौल उड़ाकर डैम के सेंसेटिव जोन में मोटरबोट चलाए जाने का खामियाजा उठाना पड़ा है। सिंचाई विभाग के शारदा सागर खंड के अधिकारियों ने डैम के सेंसेटिव जोन में संचालित हो रही मोटरबोट का संचालन बंद कराकर निकाल दिया है। ये चूका बीच का निर्धारित क्षेत्र छोड़कर सेंसेटिव जोन में मोटरबोट संचालित होते हुए पाई गई। शारदा सागर खंड ...