शारदा सहायक माइनर में मिला महिला का शव
रायबरेली, मई 16 -- ऊंचाहार। क्षेत्र के शारदा सहायक नहर से निकली एनटीपीसी जाने वाली नहर में अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नहर से शव निकालकर शिनाख्त कराई, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के मनीरामपुर पुल के पास शारदा सहायक नहर से एनटीपीसी जाने वाली नहर में शनिवार की सुबह एक महिला का शव दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- नहर किनारे झाड़ियों में फंसा मिला युवती का शव शव करीब बीस दिन पुराना बताया जा रहा है और महिला की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.