हाजीपुर, मार्च 2 -- लालगंज,संवाद सूत्र। शारदा सदन पुस्तकालय लालगंज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। तृप्ति कुमारी, ऋतु कुमारी ने होली गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। संगीतकार हरिमोहन झा ने चैता गीत, होली गीत और मधुशाला का गायन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी सुधांशु कुमार चक्रवर्ती ने किया। प्रीतम कुमार, संजय सोनी ने कविता से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। अमित कुमार ने बांसुरी वादन से लोगों को लुभाया,वहीं मन्मथ नाथ मिश्रा ने हास्य व्यंग्य कविता से लोगों को खूब हंसाया। कोयल बिन बगिया न सोभे राजा गीत से अपराजिता कुमारी ने सभी को झूमने पर मजबूर किया। दिनेश ठाकुर ने तबला वादन और धीरज कुमार ने हारमोनियम पर राग छेड़ा। कार्यक्रम में पुस्तकालयाध्यक्ष आनंद कुमार सक्रिय रहे। कार्यक्रम में अशोक कुमार सुमन, अरविन्द कुमार, शिशिर, मृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.