शारदा में समाता जा रहा वीर बाबा स्थल
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- बिजुआ। रूरा सुल्तानपुर में कटान की स्थिति सबसे ज्यादा भयावह है। ग्रामीणों के अनुसार वीर बाबा स्थान का शेष भाग भी तेजी से कटकर शारदा नदी में समा रहा है। शुक्रवार शाम को कटान के दौरान करीब तीन बड़े पेड़ जड़ समेत नदी में समा गए। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते कटानरोधी उपाय नहीं किए गए तो आस्था का केंद्र वीर बाबा स्थान भी नदी की धारा में विलीन हो जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि पानी कम होने के बाद शारदा की धारा किनारों पर तेजी से कटान कर रही है। यह भी पढ़ें- खीरी जिले में शारदा नदी ने तेजी से शुरू किया कटान, ग्रामीण परेशान कई किसान किनारे पर खड़े होकर अपनी फसल को कटते देखने को मजबूर हैं, फसल को बचाने का मौका तक नहीं मिल रहा है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से तत्काल कटान रोकने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.