चम्पावत, अप्रैल 14 -- मृदुल, टनकपुर। जल पुलिस ने शारदा नदी में डूब रहे एक युवक को बचा लिया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को 17 वर्षीय निखिल निवासी ग्राम सिमरा, बरेली परिजनों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आया था। शारदा घाट में स्नान के दौरान वह डूबने लगा। लोगों के शोर मचाने पर जल पुलिस के राकेश गिरी, अनिल कुमार, सतीश सिंह, दीप चंद्र, मुकेश राणा, रविन्द्र कुमार ने डूब रहे युवक को शारदा नदी से बाहर निकाल लिया। परिजनों ने जल पुलिस का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...