सोनभद्र, अप्रैल 11 -- ओबरा। नगर के डिग्री कॉलेज से शारदा मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर यादव बस्ती स्थित खनन क्षेत्र को जोड़ने वाले चौराहे पर बनी नाली काफी क्षतिग्रस्त हो जाने से दुर्घटना की आशंका बनी है। इसको लेकर रहवासियों में आक्रोश बढ़ रहा है। सड़क के दोनों ओर टूटी नालियां और खुले गड्ढे आवागमन को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को असुविधा के साथ जोखिम का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रात के अंधेरे में रहवासी गिरकर चोटहिल हो रहे है। यह मार्ग खनन क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग होने के कारण यहां लगातार भारी वाहनों के साथ ही दो पहिया वाहनों का आवागमन बड़े पैमाने पर होता रहता है। सुरक्षा के नाम पर अस्थायी रूप से पत्थर रखे गए हैं, जो पर्याप्त नहीं हैं। रहवासियों ने जिला प्रशासन से नाली की मरम्मत कराने की मांग किया है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.