लखनऊ, मार्च 26 -- -खीरी स्थित बैराज 'वेलनेस टूरिज्म हब', एकोमोडेशन एंड वेलनेस टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में होगा विकसित -दुधवा नेशनल पार्क व कतर्नियाघाट अभ्यारण्य के मध्य कोठिया में 2.67 एकड़ में विकसित होगा 'टेंट सिटी'लखनऊ, विशेष संवाददाता।लखीमपुर खीरी का शारदा बैराज अब पर्यटन मानचित्र पर बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है। उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड (यूपीईटीडीबी) यहां 2.67 एकड़ क्षेत्र में निजी सहभागिता से टेंट सिटी विकसित करेगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। सरकार की योजना प्रकृति की  गोद में बसे इस खूबसूरत स्थल को 'एकोमोडेशन एंड वेलनेस टूरिज्म डेस्टिनेशन' के रूप में विकसित कर पर्यटकों के लिए नया आकर्षण केंद्र बनाने की है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि लखीमपुर खीरी स्थित शारदा बैराज को ज...