रामगढ़, जून 1 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू पीटीपीएस में आयोजित शारदा प्रीमियर लीग डे एंड नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर मार्केट की टीम विजई होकर खिताब अपने नाम कर लिया। जिन्हें मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी ने बड़ा शील्ड व अन्य पुरस्कार से नवाजा। यह भी पढ़ें- शारदा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में खिलाड़ियों ने मचाया धमालखेल के महत्व साथ ही उप विजेता टीम को भी पुरस्कृत किया। इस मौके पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने विजेता टीम और उप विजेता टीम को संबोधित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि खेल से खिलाड़ियों का शारीरिक और मानसिक ताकत में वृद्धि होती है। फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स मार्केट और हेसला नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इसमें रॉयल चैलेंजर्स मार्केट की टीम पहले बैटिंग करते हुए 164/9 स्कोर किया।...