रामगढ़, मई 31 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड के पीटीपीएस चिल्ड्रन पार्क में चल रहे शारदा प्रीमियर लीग (एसपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का डे एंड नाइट फाइनल मैच रविवार की शाम खेला गया। फाइनल मुकाबले में रायल चैलेन्जर्स मार्केट के साथ हेसला नाईट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मौके पर उपस्थित अतिथियों की ओर से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद राष्ट्र गान गाकर फाइनल मैच का शुभारम्भ किया गया। मुकाबले में रायल चैलेन्जर्स मार्केट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मौके पर कमेटी अध्यक्ष चन्दन कुमार, भुनेश्वर सिंह,राहुल रंजन, सूरज कुमार, बीरेंद्र झा, राजू कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- आतिशबाजी के बीच नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...