लखनऊ, फरवरी 13 -- काकोरी। पारा के हंसखेड़ा में शुक्रवार दोपहर बाद शारदा सहायक नहर में सब्जी विक्रेता अधेड़ का शव मिला। राहगीरों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त उन्नाव के हसनगंज निवासी अशफाक अली (53) वर्ष के रूप में हुई। इंस्पेक्टर ने बताया कि विक्रमनगर ओवरब्रिज के पास शारदा सहायक नहर में शव पड़ा होने की सूचना राहगीरों ने दी थी। शव नहर में औंधे मुंह पड़ा हुआ था, जिसे आसपास के लोगों की मदद से नहर से बाहर निकाला गया। मृतक अशफाक नहर के किनारे झोपड़ी डालकर सब्जी बेचने का काम करता था। वह दमा की बीमारी से ग्रसित था। संभवत: रात में नहर में गिर जाने से पानी मे डूबकर मौत हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.