रायबरेली, मार्च 18 -- ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली अधेड़ महिला का शव शारदा नहर में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। क्षेत्र के गंगेहरा गुलालगंज गांव की रहने वाली अधेड़ महिला शांति देवी (55) पत्नी गिरजाशंकर त्रिपाठी का बीते मंगलवार को घर में कुछ विवाद हो गया था। इसके बाद वह परेशान होकर घर से निकली और क्षेत्र में स्थिति शारदा नहर में छलांग लगा दी। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस महिला की नहर में तलाश कर रही थी। बुधवार दोपहर घटनास्थल से कुछ दूरी पर महिला का शव उतराता मिला। महिला का नहर में शव मिलने के बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अजय कुमार राय ...