लखीमपुरखीरी, जून 21 -- थाना शारदानगर क्षेत्र में शुक्रवार की शाम शारदा नहर में नहाने गए दो दोस्त पानी में डूब गए। रात में ही फ्लड पीएसी व गोताखोर लगाकर उनकी तलाश कराई गई। सुबह दोनों के शव झमपुरवा पुल के पास से बरामद हुए हैं। शारदानगर में रहने वाले कृष्णकांत का 14 वर्षीय बेटा हिमांशु गुप्ता और अनुज का 12 वर्षीय बेटा रुद्रा अवस्थी शुक्रवार शाम करीब चार बजे अपने घरों से निकले थे। वह कस्बे में ही शारदा नहर में नहाने चले गए। बताया जाता है कि नहाते समय दोनों किशोर पानी में डूब गए। देर तक उनके वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- शारदा नहर में नहाने गए दो दोस्त डूबे, सुबह मिले शव फ्लड पीएसी और गोताखोरों ने नहर में दोनों दोस्तों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन रात में उनका कोई सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी ब्रजमोहन ने...