हरदोई, मई 20 -- बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के कोरोकला जमुखिया गांव के बाहर से निकली शारदा नहर नदी में नहा रहे 14 वर्षीय किशोर की डूब कर मौत हो गई। सूचना पर आसपास गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से किशोर को नहर से बाहर निकाला गया तब तक वह दम तोड़ चुका था। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी सतीश चंद्र ने बताया कि मृतक किशोर की पहचान पवन पुत्र काशीराम निवासी चौथी पुरवा के नाम से हुई है। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुखद हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...