रायबरेली, मई 12 -- ऊंचाहार,संवाददाता। शारदा नहर में मंगलवार को शव बहता हुआ देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। शव की सूचना पर मौके पर लोगों का मजमा लग गया। किसी ने बहते हुए शव को देखकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि हिंदुस्तान अखबार वॉयरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं पुलिस जानकारी होने से इंकार कर रही हैं। क्षेत्र के शारदा सहायक नहर के मनीरामपुर पुल के पास मंगलवार दोपहर को नहर के पानी के तेज बहाव में एक युवक का शव बहता हुआ देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव की सूचना पर देखते ही देखते स्थानीय लोगों का मजमा लग गया। जिसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर गई तो लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो सिपाही मौके पर पहुंचकर मौजूद लोगों को वहां से हटा दिया। इसके बाद नहर का फाटक उठवा दिया जिसके बाद शव...