लखनऊ, जुलाई 27 -- काकोरी। पारा के हंसखेड़ा से गुजर रही शारदा नहर में सोमवार सुबह सीतापुर के मजदूर धर्मेंद्र कुमार (35) का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतक के भाई ने शिनाख्त की। पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि सीतापुर के कोतवाली देहात के गुराईपुर का धर्मेंद्र कुमार पारा के तिकुनिया के पास भाइयों के साथ रहकर मजदूरी करता था। धर्मेंद्र शराब का आदी था। वह चार दिन से लापता था। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही धर्मेंद्र की तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह राहगीरों ने शारदा नहर में शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी थी। यह भी पढ़ें- Shravasti News: लापता चरवाहे का शव नहर में उतराता मिला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...