शारदा नहर में अधेड़ डूबा, तलाश जारी
हरदोई, मई 12 -- माधौगंज। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत क्यूटी ख्वाजगीपुर के मजरा शेखवापुर निवासी 55 वर्षीय अनिल कुमार मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में शारदा नहर में डूब गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार अनिल कुमार मंगलवार सुबह करीब आठ बजे नित्यक्रिया के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान शारदा नहर के किनारे उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गए। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बाद में नहर के किनारे उनके जाने की जानकारी मिलने पर डूबने की आशंका जताई गई और पुलिस को सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- 72 घंटे बाद भी सरयू में डूबे अर्जुन का नहीं लगा सुराग, खोजने पहुंची एनडीआरएफ टीम सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड तथा गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया। गोताखोरों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.