उन्नाव, मई 10 -- परियर, संवाददाता। सदर तहसील क्षेत्र के मरौंदा गांव में शारदा नहर का पानी लगातार कल्याणी नदी में छोड़े जाने से किसानो की फसले बर्बाद हो रही। मरौंदा सूचित गांव से मरौंदा मझवारा गांव तक कल्याणी नहीं की खुदाई न होने के कारण किसानो के भूमि धरि नंबर सें होकर गंगा नदी मे जाता है। जिससे किसानो की लगभग तीन सौ बीघे की फसल जलमग्न हो कर बर्बाद हो गईं। इसके बाद भी अभी तक कोई अधिकारी देखने तक नहीं पंहुचा।सदर तहसील क्षेत्र के मरौदा मझवारा, मरौदा सूचित में किसानों की सैकड़ों बीघा फसलें डूब गई हैं। इस समय किसानों ने तरबूज, खरबूजा, उड़द, मूंग, भिंडी, तरोई, खीरा, लौकी आदि फसलें किसानों ने बोई हुईं थी। यह भी पढ़ें- बसुहारी मौजा में जलाएं जा रहे पराली शारदा नहर का पानी आने से फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई है। जिससे किसान कुछ महीने पहले आई बाढ़...