शारदा नदी में बढ़ा पानी, निघासन इलाके के कई गांवों में फिर बाढ़ के पानी की दस्तक
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- बम्हनपुर, संवाददाता। शारदा नदी के उफान ने निघासन के कई गांवों में फिर तबाही मचा दी है। इलाके के करीब पंद्रह गांव बाढ़ के पानी से घिरे हैं। कुछ गांव तो टापू में तब्दील हो गए हैं। मुख्य रास्तों से संपर्क टूटने के कारण लोग परेशान हैं। घरों के भीतर कमर तक पानी भर जाने से ग्रामीण अपने बच्चों और सामान के साथ छतों व मचान पर रात बिताने को मजबूर हैं। हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर होने से सैकड़ों बीघे फसलें जलमग्न हो गई हैं। बाढ़ की इस दुबारा मार से निघासन तहसील के बल्लीपुर गदियाना, गोतेबाजपुरवा, मोतीपुरवा, मुन्नापुरवा, सिसवारा गदियाना, भदुरहिया गदियाना, छेदुई, कोरियाना, समाधान पुरवा, बोटनपुरवा, सुरजीपुरवा, हुलासी पुरवा और नौगवां आदि कई गांव बुरी तरह प्रभावित हैं। यह भी पढ़ें- Balia News: सरयू में आई बाढ़ ने ग्रामीणों की बढ़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.