लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- शहर से पचपेड़ी पुल पर टहलने आए किशोर शारदा नदी में नहाते समय डूबने लगे। पुल पर मौजूद लोगों ने शोर सुना तो बचाने दौड़ पड़े। एक को बचा लिया गया, लेकिन दूसरे किशोर का पता नहीं चल सका। जिसकी तलाश में फूलबेहड़ पुलिस व फ्लड पीएसी जुटी है। मगर शुक्रवार शाम तक किशोर का पता नहीं चल सका है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रकाश नगर निवासी रामलाल कश्यप का 16 वर्षीय पुत्र अजय व मोहल्ला रामनगर निवासी अपने मौसा गुड्डू कश्यप का 18 वर्षीय पुत्र राज कश्यप के साथ शारदा नदी के पचपेड़ी पुल पर शुक्रवार को टहलने आए थे। करीब साढ़े तीन बजे ये लोग नदी में नहाने लगे। नहाते समय अजय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। वहीं कुछ दूरी पर नहा रहा राज कश्यप भी डूबने लगा तो शोर मचाया। पुल पर मौजूद लोग तुरंत नाव लेकर तलाश में जुट गए। राज कश्यप को तो ल...