लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- नदी तरफ दोस्तों संग टहलने गया युवक नदी में डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने काफी तलाश किया, मगर पता नहीं चल सका। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू करवायी लेकिन पता नहीं चल सका था। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के मैनहा गांव निवासी विनीत (20) दोपहर अपने दोस्तों के साथ पचपेड़ी पुल तरफ टहलने गया था। बताया जाता है कि वहीं पुल के पास शारदा नदी में नहाने लगा। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। साथियों ने डूबते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद लोग मौके पर पंहुच गये और नदी में तलाश शुरू कर दी। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह मौके पर पंहुचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू करवायी मगर खबर लिखे जाने तक पता नहीं चल सका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.